मेटा, अमेजन और ट्विटर के बाद सिस्को • कर रही 4000 कर्मचारियों की छंटनी
मुंबई| मेटा, अमेजन और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब दिग्गज नेटवर्किंग कंपनी सिस्को भी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। ये कंपनी 5% यानी 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इसकी शुरुआत भी कर दी गई है । सिस्को के सीईओ चक रॉबिन्स ने हालांकि छंटनी के बारे में कोई विवरण नहीं. दिया है। इससे पहले ट्विटर ने करीब 5,000 कर्मचारियों को हटा दिया था।
Comments
You must log in to post a comment.